उत्तराखंडचमोली

भालू के बढ़ते आतंक के चलते जनपद चमोली के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश/अस्थायी बंदी का निर्णय

 

भालू के बढ़ते आतंक के चलते जनपद चमोली के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश/अस्थायी बंदी का निर्णय

गोपेश्वर  : जनपद चमोली में भालू की बढ़ती गतिविधियों और संभावित हमलों को देखते हुए प्रशासन द्वारा विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश/अस्थायी रूप से विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जंगल से सटे क्षेत्रों में वन्यजीवों की लगातार आवाजाही और हमलों की आशंका बनी हुई है। ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि मानते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या वन विभाग को तुरंत सूचना दें। हालात सामान्य होने पर विद्यालयों के संचालन को लेकर आगे की सूचना जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!