देहरादून में रिश्वत लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार, 1 लाख रुपये बरामद

Web Editor
2 Min Read

देहरादून में रिश्वत लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार, 1 लाख रुपये बरामद

उत्तराखंड :  देहरादून के आईएसबीटी थाना पटेलनगर के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र खुगशाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने भूमि विवाद से संबंधित एक मामले में जांच से नाम हटाने के लिए 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

 

शिकायतकर्ता ने दी थी शिकायत

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून में एक शिकायती पत्र दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि चौकी प्रभारी देवेंद्र खुगशाल द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे लगाकर बंद करने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग की जा रही थी।

गिरफ्तारी के दौरान चौकी प्रभारी के पास से 1 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

बिजनेस निदेशक डॉ बी मुरुगेशन द्वारा ट्रैप टीम की कार्यवाही पर पुरस्कार की घोषणा की है। विजिलेंस ने आरोपी के दफ्तर और घर की तलाशी लेते हुए महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किए हैं। इसके अलावा आरोपी के बैंक अकाउंट लाकर और प्रॉपर्टी के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस मामले में अन्य अन्य संदिग्धों की भी विजिलेंस जांच कर रही है। इधर पुलिस दरोगा के भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार करने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!