चमोली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन !

Web Editor
1 Min Read

चमोली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन !

चमोली : विजलेंस ने आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि निरीक्षक शराब दुकान मालिक से हर महीने 30,000 रुपये की डिमांड करता था। शिकायतकर्ता ने विजलेंस से शिकायत की थी कि उसकी गैरसैण स्थित शराब दुकान के लिए नियमित राजस्व देने के बावजूद निकासी पास नहीं होने का भय दिखाया जा रहा था।

विजलेंस टीम ने निरीक्षक के आवास पर तलाशी ली और अन्य स्थानों पर चल-अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ की। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की।

सूत्रों से पता चला है कि चमोली में अन्य शराब व्यवसायों ने भी आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी अवैध वसूली की शिकायतें की हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!