चमोली : डीएम संदीप तिवारी की बैठक में आपदा प्रभावित 17 परिवारों के पुनर्वास के लिए 72.25 लाख का प्रस्ताव स्वीकृत

Web Editor
2 Min Read

चमोली : डीएम संदीप तिवारी की बैठक में आपदा प्रभावित 17 परिवारों के पुनर्वास के लिए 72.25 लाख का प्रस्ताव स्वीकृत

चमोली में आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक हुई। इस बैठक में आपदा प्रभावित 17 परिवारों के विस्थापन हेतु 72.25 लाख का प्रस्ताव शासन भेजने की संस्तुति मिली ¹।

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास प्रस्ताव को शीघ्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवार के पुनर्वास वाले स्थानों पर मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि आपदा प्रभावित 17 परिवारों में तहसील नंदानगर के अंतर्गत सरपाणी गांव के 14 परिवार, तहसील थराली में लिगंडी गांव के 02 और नगर पंचायत थराली के वार्ड-3 से एक परिवार शामिल हैं। इन सभी प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु उनकी निजी नाप भूमि पर विस्थापन कराया जा रहा है।

विस्थापन के लिए निजी नाप भूमि का भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। आपदा प्रभावित सरपाणी गांव के 14 परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु 59.50 लाख, लिगंडी गांव के 02 परिवारों के विस्थापन के लिए 8.50 लाख और नगर पंचायत थराली के एक परिवार के विस्थापन के लिए 4.25 लाख का प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

शासन से धनराशि अवमुक्त होने पर प्रभावित परिवारों का विस्थापन किया जाएगा।  

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित वर्चुअल माध्यम से एसडीएम और तहसीलदार मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *