सीसीटीवी निगरानी पर उठे सवाल : आखिर किस अधिकारी की जिम्मेदारी?

Web Editor
2 Min Read

सीसीटीवी निगरानी पर उठे सवाल : आखिर किस अधिकारी की जिम्मेदारी?

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले के बाद सिस्टम पर सवाल, रोजाना मॉनिटरिंग के बावजूद कैसे होती रही अनदेखी?

चमोली।

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान की गिरफ्तारी के बाद अब पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी आखिर किस अधिकारी की जिम्मेदारी थी।

मंदिर जैसे संवेदनशील और आस्था के केंद्र में चढ़ावा गडना कक्ष की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम होने चाहिए। लेकिन इस मामले में सामने आई लापरवाही कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

जानकारी के अनुसार, 22, 25 और 29 जून की सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां साफ नजर आईं, लेकिन इन फुटेज पर समय रहते ध्यान क्यों नहीं दिया गया? यदि रोजाना निगरानी की व्यवस्था थी, तो फिर इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई?

- Advertisement -
Ad imageAd image

अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या निगरानी सिर्फ कागजों तक सीमित थी या जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरती।

फिलहाल एसआईटी इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *