उत्तरकाशी जखोल क्षेत्र के पास एक बस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल…

Web Editor
1 Min Read

उत्तरकाशी जखोल क्षेत्र के पास एक बस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर एसडीआरएफ ने घायल लोगों को पहुंचाया अस्पताल।

आज 15 जनवरी 2024 को एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई की जखोल क्षेत्र सुनकंडी के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर रास्ते में ही पलट गई है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम मौके के लिए रवाना हुई व बीच रास्ते में एसडीआरएफ टीम को ज्ञात हुआ कि बस में लगभग 28 लोग सवार थे जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा बाहर निकाल दिया गया है व 14 घायल लोगों को एसडीआरएफ टीम द्वारा सीएससी मोरी नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है जिनमें से 06 गम्भीर घायलों को उपचार दिया गया व बाकी अन्य यात्री सभी सुरक्षित हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!