गोपेश्वर में होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, फरवरी में होगी शुरुआत

Web Editor
2 Min Read

गोपेश्वर में होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, फरवरी में होगी शुरुआत

गोपेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित एक बैठक में आगामी फरवरी माह में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह सम्मेलन 1 फरवरी से 20 फरवरी के मध्य विभिन्न तिथियों में आयोजित किया जाएगा। गोपेश्वर में होने वाले सम्मेलन की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

मंदिर मार्ग स्थित संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में संघ के विभाग प्रचारक मनोज ने कार्यकर्ताओं को विराट हिन्दू सम्मेलन की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गोपेश्वर नगर के साथ-साथ सगर गंगोल गांव, कोठियालसैन तथा चमोली क्षेत्र में भी निर्धारित तिथियों पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में बताया गया कि सम्मेलन के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। विभाग प्रचारक मनोज ने सभी कार्यकर्ताओं से आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया, ताकि सम्मेलन को सफल और प्रभावी बनाया जा सके।

इस अवसर पर सह विभाग कार्यवाह कालिका प्रसाद सेमवाल, नगर संघ चालक महेंद्र रावत, नगर कार्यवाह अनिल नेगी, चन्द्रकला तिवारी, हरि बोधिनी खत्री, पारुल असवाल, गुरुवेंद्र नेगी, बासुदेव झिंकवान, गजेन्द्र रावत, राकेश मैठाणी, कमल डिमरी, राकेश पुरोहित, विनोद भट्ट, विक्रम बर्तवाल सहित अनेक संघ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *