रुद्रप्रयाग- मदमहेश्वर ट्रेक पर गोडार के पास वैकल्पिक पुल बहा, 10 लोगों को किया रेस्क्यू, पढ़िए ख़बर…

Web Editor
2 Min Read

रुद्रप्रयाग- मदमहेश्वर ट्रेक पर गोडार के पास वैकल्पिक पुल बहा, 10 लोगों को किया रेस्क्यू, पढ़िए ख़बर…

रुद्रप्रयाग- मदमहेश्वर ट्रेक पर गोडार के पास वैकल्पिक पुल बहा, SDRF मौके के लिए रवाना

आज 26 जुलाई 2024 को आपदा प्रबंधन, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि मदमहेश्वर ट्रैक पर गोडार नामक स्थान पर नदी पर बना वैकल्पिक पुल टूट गया है, सूचना के अनुसार मदमहेश्वर ट्रैक पर कुछ लोग है, जो की सुरक्षित है l

उक्त सुचना पर SI भगत कंडारी के नेतृत्व में SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सेनानायक मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार एक अतिरिक्त टीम बैकअप के रूप में निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना की गई l

रुद्रप्रयाग में मदमहेश्वर ट्रेक पर गोंडार के पास फंसे लोगों को निकालने के लिए SDRF की एक टीम इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में हेलीकॉप्टर के माध्यम से मद्महेश्वर से 05 किलोमीटर नीचे नानू नामक स्थान पर पहुंच गई हैं, वहां पर करीब 25 से 30 लोग हैं।

अभी तक 10 लोगों को रेस्क्यू कर हेली के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया गया है। बाकी लोगों को भी जल्द ही रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जाएगा। SDRF की एक अन्य टीम पोस्ट अगस्त्यमुनि से पैदल मार्ग से होते हुए घटनास्थल पर पहुँच चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!