अनिल बलूनी ने किया तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास …

Web Editor
2 Min Read

पुष्कर चौधरी/चमोली : पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी की जनता को तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम की सौगात देने के लिए दोनों संस्थानों का रांसी मैदान के समीप पहुंचकर शिलान्यास किया।बलूनी ने चिन्हित भूमि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत भी की।

वहीं पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनने पर अनिल बलूनी कंडोलिया मंदिर पहुंचे और यहां जीत के लिये भगवान का आशीर्वाद भी लिया।
अनिल बलूनी ने तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास करते हुए कहा कि तारामंडल का निर्माण पूरा होने पर छात्र और खगोल प्रेमी खगोल विज्ञान की जानकारी यहां आसानी से हासिल कर पायेंगे. माउंटेन म्यूजियम उत्तराखंड की संस्कृति से हर किसी को रूबरू करवायेगा. अनिल बलूनी ने कहा कि देश के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय विपिन रावत के नाम पर ही तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम नाम रखा जायेगा।

इस दौरान बलूनी ने कंडोलिया देवता के मंदिर में जाकर माथा भी टेका ओर अपनी जीत का आशीर्वाद भी लिया. उन्होंने पौड़ी पहुंचते ही राइफलमैन जसवंत सिंह के स्मारक में जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी ने कहा कि- आज हम सभी उत्तराखंड वासियों के लिए एतिहासिक दिन है।


इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी और पौड़ी विधायक राजकुमार व् रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी सहित चमोली के भाजपा के विधायक भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!