बड़ी ख़बर : धराली के बाद अब थराली में बादल फटने से भारी तबाही

Web Editor
1 Min Read

धराली के बाद अब थराली में बादल फटने से भारी तबाही

चमोली : जिले के थराली में बादल फटने की घटना के बाद जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इस घटना में एक युवती की मौत हो गई है और उसका शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। हरमनी के पास मार्ग को सुचारु कर दिया गया है। भारी बारिश को देखते हुए थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित किया गया है।

स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। चमोली में बादल फटने की घटना से भारी नुकसान हुआ है, जिसमें कई मकानों में मलबा घुस गया है और कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!