उत्तराखंड से बड़ी ख़बर : मुख्यमंत्री लड़ेंगे चंपावत से ..विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफ़ा,विधानसभा अध्यक्ष ने किया इस्तीफे को स्वीकार…

Web Editor
2 Min Read

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिये चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट से इस्तीफ़ा दे दिया है और उन्होंने अपना इस्तीफ़ा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा दिया है ।अब चंपावत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी , जिसकी आज अधिकारी घोषणा हो गई है। चंपावत विधानसभा सीट से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने आज अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को सौंप दिया है। यही नहीं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे को भी स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उप चुनाव लड़ने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी लेकिन पिछले कुछ दिनों पहले दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा आलाकमान को यहां की परिस्थितियों से अवगत कराया था।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री स्वयं खटीमा से चुनाव हार गए थे। अब धामी को छह माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है। धामी के फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले चम्पावत से पार्टी विधायक कैलाश गहतौड़ी ने उनके लिए सीट छोड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद पार्टी के कुछ अन्य विधायकों के साथ एक निर्दलीय और कांग्रेस के एक विधायक ने भी ऐसी ही पेशकश की। लेकिन अब यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से ही उप चुनाव लड़ेंगे। जिसके लिए चंपावत विधानसभा सीट से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!