उत्तराखंड से बड़ी खबर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश में कांग्रेस की हार पर दिया इस्तीफा…

Web Editor
1 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने प्रदेश  अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।भले अभी इस्तीफा स्वीकार नही हुआ हैं।

गोदियाल ने प्रदेश में हुये विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था। आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह अवगत हुआ कि अन्य वह सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारी, जहां चुनावों में आशातीत सफलता नहीं मिली, अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं, मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!