ब्रेकिंग न्यूज़ : विधायक शैलारानी रावत का हुआ निधन, मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांसे

Web Editor
2 Min Read

बिग ब्रेकिंग न्यूज़

रुद्रप्रयाग

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने ली मैक्स अस्पताल में अंतिम सांसे,

कुछ देर पहले 10.30 हुआ देहांत,

लम्बे समय से चल रही थी अस्वस्थ,

केदारनाथ विधायिका की मौत से सम्पूर्ण प्रदेश में मातम,

मैक्स अस्पताल देहरादून में चल रहा था ईलाज,

कल रात 10.30 बजे हुआ देहांत, लम्बे समय से चल रही थी अस्वस्थ, केदारनाथ विधायिका की मौत से सम्पूर्ण प्रदेश में मातम, मैक्स अस्पताल देहरादून में चल रहा था ईलाज,

केदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत का देर रात निधन हो गया है। वह 68 वर्ष की थी। उन्होंने मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। शैला रानी रावत केदारनाथ से दो बार विधायक और एक बार रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। उनके निधन से रुद्रप्रयाग के साथ पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है।

रावत का अंतिम संस्कार कल गुप्तकाशी में उनके पैतृक घाट पर किया जाएगा। इससे पहले आज सुबह 9 राजपुर रोड स्थित उनके आवास पिनाकल रेजीडेंसी में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। 10.30 बजे बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। शाम को पार्थिव शरीर रुद्रप्रयाग ले जाया जाएगा। कल 11 जुलाई सुबह 7 बजे से 8 बजे तक स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में स्थानीय जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी। सुबह 11 बजे गुप्तकाशी में त्रिवेणी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव में ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ की सीढ़ियों में गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैैक्चर आ गया था। पिछले दिनों उनकी सर्जरी की गई। लेकिन, सर्जरी के बाद वह उभर नहीं पाई। दो दिनों से वह मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं, जहां आज देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!