चमोली: बद्रीनाथ धाम के पास माणा में हिमस्खलन, 57 मजदूर लापता, 10 का सुरक्षित रेस्क्यू , देखें वीडियो

Web Editor
2 Min Read

चमोली बद्रीनाथ धाम के पास माणा में हिमस्खलन, 57 मजदूर लापता 10 मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू

चमोली जिले के बद्रीनाथ धाम के पास माणा में हिमस्खलन की चपेट में आने से 57 मजदूर लापता हो गए हैं । इनमें से 10 मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जबकि 47 मजदूर अभी भी लापता हैं।

वहीं डीएम संदीप तिवारी ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को जोशीमठ से घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके अलावा, सरकार की ओर से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दूसरी टीम को सहस्रधारा हेलीपैड पर अलर्ट पर रखा गया है।

मौसम की स्थिति में सुधार होते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर द्वारा उतारा जाएगा। इसके अलावा, सेना की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि लामबगड़ में सड़क अवरुद्ध होने के कारण सेना से संपर्क कर मार्ग खोलने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा, सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट जाएं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!