चमोली: मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

Web Editor
2 Min Read

चमोली: मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

चमोली (गोपेश्वर) :  मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को सभी एसडीएम, बीडीओ, ईओ, सिंचाई विभाग व सड़क संबंधित विभागों की बैठक ली।

जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण दायी संस्थाओं को सड़कों का मलबा हटाने और नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमजीसवाई पोखरी और एनपीसीसी द्वारा मलबा हटाने को लेकर की जा रही कार्यवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर समय से मलबा नहीं हटाया गया तो आपदा एक्ट में कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों और सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने क्षेत्रान्तर्गत मानसून अवधि में नियमित अंतराल में नालियों की सफाई करने, विगत वर्षो में जिन क्षेत्रों में जल बहाव हुआ है उन पर विशेष निगरानी रखने और जल के प्राकृतिक बहाव में अतिक्रमण से हो रहे अवरोध को हटाने को लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कूड़े को प्रॉपर तरीके से निस्तारण किया जाए, नालियों में कूड़ा ना जाए। उन्होंने मानसून में जिन स्थानों पर ज्यादा जल भराव होता है उन स्थानों को चिन्हित करते हुए लोगों को शिफ्ट करने को लेकर भवन चिन्हित करने के निर्देश दिए।

विशेष निर्देश

जिलाधिकारी ने एसडीएम जोशीमठ को मारवाड़ी से जोशीमठ तक नालियों में लोहे के तार वाली जाली लगाने को लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को मानसून से पहले नहर व नालों की साफ-सफाई करने के साथ ही सिंचाई खंड थराली को पन्ती गदेरे के मलबा निस्तारण को लेकर कार्यवाही करने और सिंचाई खंड गोपेश्वर को बुराली गदेरे का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!