चमोली: छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, डीएम ने किया वितरण

Web Editor
1 Min Read

चमोली: छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, डीएम ने किया वितरण

चमोली। जनपद चमोली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) गोपेश्वर में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर छात्र-छात्रा तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण से छात्राओं को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी राहत मिलेगी।

उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के पुस्तकालय कक्ष का निरीक्षण भी किया और उसके रख-रखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!