भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

Web Editor
1 Min Read
Screenshot

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला, मौसम सुधरने पर ही दोबारा शुरू होगी यात्रा

चमोली।

गढ़वाल मंडल आयुक्त द्वारा जानकारी दी गई है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने और भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर अहम निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने आज और कल के लिए चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया है। बताया गया कि लगातार बारिश के कारण मार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे यात्रा को जारी रखना जोखिम भरा हो सकता है।

आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही मौसम की स्थिति सामान्य होगी और मार्ग सुरक्षित पाए जाएंगे, चारधाम यात्रा को पुनः शुरू कर दिया जाएगा।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *