मुख्यमंत्री धामी का अचानक गैरसैण दौरा: जमीनी जुड़ाव और राज्य के प्रति सोच का प्रदर्शन

Web Editor
1 Min Read

मुख्यमंत्री धामी का अचानक गैरसैण दौरा: जमीनी जुड़ाव और राज्य के प्रति सोच का प्रदर्शन

चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर गैरसैण का दौरा किया है, जो उनके इस क्षेत्र के प्रति विशेष संवेदनशीलता और लगाव को दर्शाता है। यह दौरा बिना किसी प्रोटोकॉल और सुरक्षा के किया गया है, जो उनकी जमीनी जुड़ाव और समर्पित सोच को दर्शाता है ।

मुख्यमंत्री धामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंवाद के बाद अचानक गैरसैण पहुंच गए। उनके इस अप्रत्याशित आगमन की खबर जैसे ही गैरसैंण के अधिकारियों को मिली, वे हैरान रह गए ।

यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि राज्य गठन के बाद से अब तक किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम या सूचना के गैरसैण का दौरा नहीं किया है। सीएम के अचानक गैरसैण के दौरे को लेकर लोगों में चर्चा का विषय भी बना है ।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *