मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण

Web Editor
2 Min Read

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण

चमोली (बद्रीनाथ )उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने शनिवार को बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एराइवल प्लाजा, सिविक एनीमिटी सेंटर, बद्रीश व शेष नेत्र झील, रिवर फ्रंट और हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्था को सिविक एमिनिटी सेंटर, एराइवल प्लाजा और टूरिज्म मैनेजमेंट सेंटर के कार्यों को मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हॉस्पिटल को अगस्त तक हैंडओवर करने और रिवर फ्रंट के एफ व जी फेस के कार्य को जल्द ही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मुख्य सचिव को मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेयजल, बिजली आपूर्ति, शौचालयों का कार्य पूरा कर लिया गया है। मास्टर प्लान के तहत ब्रह्म कपाल, रिवर फ्रंट, आस्था पथ, अराइवल प्लाजा, दर्शन लाइन का कार्य कपाट खुलने तक पूरा कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि धाम में व्यापारिक प्रतिष्ठानों और स्थानीय लोगों के बिजली और पानी के कनेक्शन का संयोजन भी शुरू कर लिया गया है। धाम में सुलभ इंटरनेशनल की ओर से शौचालयों को दुरुस्त कर लिया गया है। धाम के आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण भी तेजी से किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस के जवानों के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। इस दौरान पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, उपजिलाधिकारी जोशीमठ सीएस वशिष्ट, अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी राजेश चन्द्रा, बीकेटीसी सीईओ विजय थपलियाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता, पीआईयू के सहायक अभियंता सन्नी पालीवाल सहित यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *