गोपेश्वर में केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, जल्द शुरू होगा संचालन

Web Editor
2 Min Read

गोपेश्वर में केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, जल्द शुरू होगा संचालन

चमोली : जिला मुख्यालय गोपेश्वर में केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने निरीक्षण किया। यह भवन तीन एकड़ क्षेत्रफल में 30.29 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है, जिसमें 08 स्टाफ क्वाटर, 01 प्रधानाचार्य आवास, खेल मैदान, चार दीवारी और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन में निर्मित कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, कैंटीन, शौचालय, बच्चों की सुरक्षा के रैलिंग, खेल मैदान, ड्रेनेज सिस्टम और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय भवन में बिजली, पानी और फायर सेफ्टी की तकनीकी निरीक्षण के लिए समिति गठित की जाए और रिपोर्ट के अनुसार कमियों को दूर किया जाए।

जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द नए भवन में विद्यालय का संचालन शुरू कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय पंजीकृत बच्चों की संख्या और स्टाफ के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानाचार्य पुष्पलता ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है और वर्तमान में 372 बच्चे पंजीकृत हैं।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता, साइट इंजीनियर संतोष सिंह, प्रधानाचार्य पुष्पलता, अध्यापिका विनीता राजपूत, अभिभावक संघ अध्यक्ष रजनी पंवार आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!