पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, फायरिंग में एक बदमाश घायल

Web Editor
2 Min Read

एसएसपी देहरादून द्वारा विकासनगर चिकित्सालय में अधिकारियों से घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली गई

पुलिस चेकिंग व मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों बदमाशों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 05/06 जून की रात्रि में खुशालपुर सहसपुर में फुरकान नाम के व्यक्ति के घर पर तमंचे के बल पर लूट की घटना को दिया गया था अंजाम

घटना में बदमाशों द्वारा वादी व उसके परिजनों को बंधक बनाकर घर से नगदी व ज्वैलरी की करी थी लूट

आज प्रातः पुलिस को मुखबिर के माध्यम से घटना में शामिल बदमाशों के यूटिलिटी वाहन से पुनः किसी घटना को अंजाम देने के लिए वापस देहरादून आने की मिली थी सूचना

- Advertisement -
Ad imageAd image

दर्रारेट बैरियर के पास चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर बदमाशों नै यूटिलिटी वाहन से बैरियर को टक्कर मार कर धर्मावाला की ओर हो गए थे फरार

पुलिस द्वारा पीछा करने पर तिमली से धर्मावाला के बीच जंगल में वाहन पेड़ से टकराकर हो गया था दुर्घटनाग्रस्त

यूटिलिटी चालक बदमाश रमजानी पुत्र इशराक निवासी गंदेवाड़ा सहारनपुर उत्तर प्रदेश को पुलिस द्वारा मौके से किया गया गिरफ्तार

वाहन सवार दूसरे बदमाश बबलू बादशाह पुत्र नईम निवासी किदवई नगर, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पर फायर कर जंगल की ओर गया था भाग

पुलिस द्वारा बदमाश बबलू के साथ मुठभेड़ में बदमाश के पैर पर लगी गोली, जिसे पुलिस द्वारा उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में किया गया भर्ती

- Advertisement -
Ad imageAd image

घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसको उच्च उपचार के लिए विकासनगर चिकित्सालय रेफर किया गया

अभियुक्त के कब्जे से मौके पर एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस हुए बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *