चमोली हाद्सा में , अपर सहायक अभियन्ता जलसंस्थान निलम्बित.

Web Editor
1 Min Read

चमोली  : मुख्यमंत्री के निर्देश पर चमोली हादसे में एसटीपी के संचालन एवं रख रखाव के कार्यों का अनुश्रवण करने वाले अपर सहायक अभियंता किये गये निलम्बित।

एस०टी०पी० का संचालन एवं रखरखाव करने वाली ज्वाइन्ट वेन्चर कम्पनी व अन्य संबंधित के विरूद्ध एफ. आई. आर.दर्ज

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चमोली हादसे के प्रकरण में मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा एस०टी०पी० का संचालन एवं रखरखाव करने वाली फर्म के कार्याे के समुचित अनुश्रवण का दायित्व देख रहे हरदेव लाल, अपर सहायक अभियन्ता जलसंस्थान को निलम्बित किया गया है।

मुख्य महाप्रबंधक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रथम दृष्ट्या हरदेव लाल अपर सहायक अभियन्ता के द्वारा विभागीय कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरते जाने का दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक तहसील चमोली द्वारा सुपरवाइजर ज्वाइन्ट वेन्चर कम्पनी एवं अन्य संबंधित के विरूद्ध नमामि गंगे के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर विद्युत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही बरते जाने के संबंध में एफ. आई. आर. दर्ज कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!