चारधाम यात्रा के दृष्टिगत डीएम, एसएसपी देहरादून द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग का किया गया निरीक्षण

Web Editor
2 Min Read

वर्तमान में जारी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

यात्रा मार्ग पर यात्रियों के व्यवस्थापन व वाहनो की पार्किंग हेतु की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

व्यवस्थाओ को दुरस्त रखने के अधीनस्थ अधिकारियों को दिये निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी हरिद्वार तथा एसएसपी हरिद्वार भी रहे मौजूद

देहरादून : वर्तमान में जारी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं के जायजा लेने आज दिनांक 17-05-2024 को जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा रायवाला तथा ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत चार धाम यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया। चारधाम यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग पर यात्रियो के रूकने, उनके वाहनो की पार्किंग व अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का उपस्थित अधिकारियों द्वारा जायजा लिया गया, साथ ही व्यवस्थाओं को और बेहतर करने हेतु अधीनस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस दौरान चारधाम यात्रा में नियुक्त अधिकारियों को अन्य जनपदो से समन्वय स्थापित करते हुए पूर्व निर्धारित संख्या में ही श्रद्वालुओ को यात्रा में आगे भेजने के निर्देश दिये गये, जिससे आगे मार्गो पर यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पडे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी हरिद्वार तथा एसएसपी हरिद्वार भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *