भारत चीन सीमा की आवाजाई ठप…

Web Editor
1 Min Read

चमोली : भारत चीन सीमा को जाने वाला और सीमान्त नीती घाटी को जोड़ने वाला हाईवे सलधार के पास सुबह 10 बजे से  बन्द है जिस कारणा हाइवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है और आने जाने वाले ग्रामीण परेशान हैं ।

पहाड़ों में आजकल बारिश का मौसम बना हुआ है जिस कारण रोजाना रात्रि में बारिश हो रही है वहीं अब दोपहर के समय भूस्खलन भी देखने को मिल रहा है आज सुबह से ही भारत चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ मलारी बॉर्डर रोड पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है यहां भारी भूस्खलन के कारण मार्ग पूरी तरह से बाधित हो चुका है जिस कारण सीमांत घाटी का सम्पर्ग मुख्यधारा से कट चुका है वहीं भारतीय सेना आईटीबीपी के साथ नीति घाटी के लोगों की आवाजाही भी पूरी तरह से ठप हो चुकी है और यहां सैकड़ों गाड़ियों की लंबी कतार भी देखने को मिल रही है।

जो कि हाइवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं ,हालाँकि बीआरओ हाईवे खोलने के कार्य में जुटा हुआ है ।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!