अवैध शराब के धंधे में लिप्त, चमोली पुलिस ने किये तीन गिरफ्तार…

Web Editor
3 Min Read

चमोली :  जोशीमठ पुलिस ने 80 लीटर अवैध कच्ची शराब, 7 सौ लीटर लाहन व ₹ 2,33,000/-(दो लाख तैंतीस हजार रुपये) की नकदी के साथ 1 महिला सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया है ।

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर  अवैध कच्ची शराब व मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों की लगातार जिले में धरपकड़ जारी है जिसमें क्षेत्राधिकारी चमोली प्रमोद  शाह  व्  कोतवाल जोशीमठ राकेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में कोतवाली जोशीमठ पुलिस द्वारा दिनांक 25 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर मकान मालिक श्रीमती ओखा देवी पत्नी सुरेन्द्र सिंह एवं श्रीमती नीतू देवी पत्नी स्व0 मनोज कुमार निवासी PWD गेस्ट हाउस जोशीमठ के घर के आँगन में दबिश देकर 80 लीटर अवैध कच्ची शराब, भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के उपकरण, 7 सौ लीटर लाहन एवं तलाशी के दौरान दो लाख तैंतीस हजार रुपये की नकदी बरामद की गयी। बरामद माल के आधार पर अभियुक्तों के  विरुद्ध कोतवाली जोशीमठ में आबकारी अधिनियम की  धाराओं में जिसमें मु0अ0सं0-24/2023, धारा- 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है ।तथा गिरफ्तार
अभियुक्त/अभियुक्ता- के नाम पता  इस प्रकार से है

1. प्रेम सिंह बोरा पुत्र स्व0 धन सिंह बोरा निवासी धरती गांव जिला रोलपा अंचल राप्ती नेपाल हाल पता c/o श्रीमती ओखा देवी पत्नी स्व0 सुरेन्द्र सिंह निवासी जोशीमठ बाजार कोतवाली जोशीमठ चमोली उम्र 62 वर्ष।

2. श्रीमती रेखा देवी पत्नी प्रेम सिंह बोरा निवासी उपरोक्त उम्र 50 वर्ष।

बरामद माल का विवरण- 40 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी व अन्य शराब बनाने के उपकरण व 6000/-रु0 की नकदी।

2. पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0-25/2023, धारा- 60(2) आबकारी अधिनियम

नाम पता अभियुक्त- गन बहादुर उर्फ़ किशोर पुत्र स्व0 बालीराम निवासी ग्राम डांग घुराई जिला डांग नेपाल हाल पता c/o श्रीमती नीतू देवी पत्नी स्व0 मनोज सिंह निवासी जोशीमठ बाजार कोतवाली जोशीमठ चमोली उम्र 55 वर्ष।

बरामदा माल- 40 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी व अन्य शराब बनाने के उपकरण व 6000/-रु0 की नकदी।

पुलिस टीम-1- व0उ0नि0 कोतवाली जोशीमठ श्री संजय सिंह नेगी
2. आरक्षी अरुण गैरोला
3. आरक्षी हरीश कांडपाल
4. आरक्षी मनोज बिष्ट
5. आरक्षी अवतार रावत
6. आरक्षी देवेंद्र सिंह राणा
7. महिला आरक्षी निर्मला

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!