जनमानस को शहर में सुखद, सुरक्षित, आवागमन सुविधा मुहैया कराना जिला प्रशासन का दायित्व : डीएम

Web Editor
3 Min Read

जनमानस को शहर में सुखद, सुरक्षित, आवागमन सुविधा मुहैया कराना जिला प्रशासन का दायित्व : डीएम।

शहर की सडको पर तेज रफ्तार से दौड़ती वाहनों को अंकुश लगाने हेतु सड़क सुरक्षा कार्य युद्ध स्तर पर गतिमान हैं।

राजपुर रोड में युद्ध स्तर पर डिवाइडर के निर्माण कार्य। डिवाइडर के ऊपर लगाए जाएंगे स्टील रेलिंग।

सभी कार्य सड़क सुरक्षा के मानको के अनुरूप किए जाए:डीएम।

- Advertisement -
Ad imageAd image

अवशेष चौक चौराहा पर भी मानक के अनुरूप स्पीड ब्रेकर जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्टॉप लाइन आदि सुरक्षात्मक कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं ।

सड़क सुरक्षा निर्माण कार्य से दुपहिया हुडदंगियों की रफ़्तार और ध्वनि प्रदुषण में लग रही हैं लगाम : डीएम ।

डीएम स्वयं प्रतिदिन सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं ।

सुरक्षित सड़क, सुगम सुविधा मुहैया कराने कार्य में जिला प्रशासन जुटी हैं।

देहरादून। 14 दिसंबर 2024

- Advertisement -
Ad imageAd image

जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुधारीकरण, स्पीड ब्रेकर एवं ज़ेबरा क्रॉसिंग, डिवाइडर का कार्य तेजी से गतिमान है। जिलाधिकारी स्वयं सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं ।

राजपुर रोड पर ओवर राइडिंग व सड़क क्रॉसिंग को ध्यान में रखते हुए तेजी से चल रहा है डिवाइडर के निर्माण कार्य। डिवाइडर के ऊपर स्टील का रेलिंग भी लगाए जाएंगे। डिवाइडर बनने से चालकों की मर्जी पर लगेगा ब्रेक, अनियमित, कही पर से कट करने वाले, मोड़ने वाले दुपहिया वाहन पर लगेगी लगाम। अब सड़क सुरक्षा के अनुरूप होगी सुगम सुरक्षित सफर।

- Advertisement -
Ad imageAd image

सड़क सुरक्षा निर्माण कार्य से दुपहिया हुडदंगियों व वाहनों की तेज चाल पर लगा ब्रेक, और लोगों को ध्वनि प्रदुषण से मिलाने लगी राहत।

उप जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी कुमकुम जोशी एवं अधिशासी अभियंता जीतेन्द्र त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी स्वयं मौके उपस्थित होकर मानक के अनुरूप सड़क सुरक्षा कार्य को युद्ध स्तर पर करवा रहे हैं।

शहर के विभिन्न स्थानों चौकों पर स्पीड ब्रेकर जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्टॉप लाइन का कार्य किया गया।

जबकि राजपुर रोड में पुरानी जिर्णशीर्ण डिवाइड को हटाकर नई डिवाइड लगाने का कार्य योजना स्तर पर जारी है।

डीएम के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा के कार्यों को युद्ध स्तर पर मानक के अनुरूप पूर्ण किया जा रहा हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *