उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS और 2 PCS अधिकारियों के विभागों में बदलाव

Web Editor
2 Min Read

 

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS और 2 PCS अधिकारियों के विभागों में बदलाव

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। 25 नवंबर 2026 को कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के तहत कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लालरिनलियाना फनई को प्रमुख सचिव आबकारी विभाग बनाया गया है। डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, ब्रजेश कुमार संत को सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग बनाया गया है। डॉ. आर. राजेश कुमार को सचिव औद्योगिक विकास (खनन) एवं महानिदेशक खनन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग और रंजना राजगुरु को सचिव नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसके अलावा रीना जोशी को अपर सचिव श्रम विभाग, विनीत कुमार को अपर सचिव जलागम एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मनुज गोयल को अपर सचिव वित्त विभाग, मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गृह विभाग तथा अभिनव शाह को अपर सचिव सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, पीसीएस अधिकारियों में बीएस चलाल को निदेशक दुग्ध विकास एवं निदेशक महिला डेयरी बनाया गया है, जबकि इलागिरी को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासनादेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *