ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 पेटी अवैध शराब के साथ दो कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

Web Editor
2 Min Read

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 पेटी अवैध शराब के साथ दो कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश | 30 अप्रैल 2026

ऋषिकेश में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुरानी चुंगी स्थित एक दुकान पर छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान अजय जाटव उर्फ लाला (निवासी आईडीपीएल नंदूफार्म) और विनय अग्रवाल उर्फ बिन्नू (निवासी शिवाजी नगर, ऋषिकेश) को मौके से गिरफ्तार किया गया। टीम ने दोनों के कब्जे से 16 पेटी अवैध शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹2.5 लाख आंकी गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

आबकारी विभाग को इन दोनों तस्करों की लंबे समय से तलाश थी। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी उजागर किए हैं। इसके आधार पर विभाग द्वारा शहर में अन्य संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी और धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में दोबारा तस्करी करते पाए जाने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि क्षेत्र में अवैध शराब से जुड़ी कोई भी गतिविधि नजर आए, तो तत्काल विभाग को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस कार्रवाई में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, प्रधान आबकारी सिपाही अर्जुन सिंह व दीपा डोबरियाल तथा आबकारी सिपाही रीना, अंकित कुमार, आशीष चौहान, रेशमा और सोनम शामिल रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *