एनडीएमए की टीम ने माणा हिमस्खलन क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

Web Editor
1 Min Read

एनडीएमए की टीम ने माणा हिमस्खलन क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

चमोली ( बद्रीनाथ) : राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (एनडीएमए) की एक चार सदस्यीय टीम ने माणा गांव के समीप हुए हिमस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आईटीबीपी और बीआरओ के अधिकारियों से घटना और राहत बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी ली।

एनडीएमए की टीम ने आपदा राहत कार्यों के लिए किए जाने वाले कार्यों में आने वाली परेशानियों की जानकारी भी ली। टीम के ब्रिगेडियर (से०नि०) रविन्द्र गुरुंग ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य घटना का अध्ययन कर हिमस्खलन की घटनाओं के प्रभाव को कम करने और आपदा राहत कार्यों को लेकर किए जाने वाले सुधारों को लेकर रिपोर्ट तैयार करना है।

गौरतलब है कि 28 फरवरी 2025 को माणा में हुए हिमस्खलन में 54 मजदूर फंस गए थे, जिनमें से 46 को बचा लिया गया था और 8 लोगों की मृत्यु हो गई थी। एनडीएमए की टीम भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के उद्देश्य से निरीक्षण कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *