खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश पर राजभवन की मुहर

Web Editor
2 Min Read

खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश पर राजभवन की मुहर

खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताई खुशी

अब राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन पर हो सकेगा शिलान्यास

देहरादून। 23 दिसम्बर । प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। राज भवन ने सोमवार को खेल विश्वविद्यालय संशोधित अध्यादेश पर मोहर लगा दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी ।

- Advertisement -
Ad imageAd image

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश में स्पोर्ट्स साइंस की दिशा में एक नया आयाम जोड़ने और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के भविष्य को सुगम बनाने के लिए सरकार ने खेल यूनिवर्सिटी बनाने का निर्णय लिया था। इसका संशोधित अध्यादेश हाल ही में कैबिनेट द्वारा राज्यपाल को भेजा गया था।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्यपाल ने सोमवार को इस अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इस बारे में राजभवन से शासन को पत्र भेजा गया है । खेल मंत्री ने बताया कि अब 28 जनवरी को प्रदेश में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर ही प्रधानमंत्री जी के कल कमलों से खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जा सकेगा। खेल मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का आभार जताया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *