SDRF ने केदारनाथ चीड़वासा हेलीपैड को किया सुचारु, 60 यात्रियों को किया एयरलिफ्ट,देखें वीडियो ।

Web Editor
1 Min Read

*SDRF ने चीड़वासा हेलीपैड को किया सुचारु, 60 यात्रियों को किया एयरलिफ्ट।*

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर SDRF रेस्क्यू टीमें लगातार रेस्क्यू कार्य में जूटी हुई है।और आज क्षतिग्रस्त हेलीपैड चीड़वासा को भी sdrf ने ठीक कर दिया है। चीड़वासा हेलीपैड पर बोल्डर गिरने से हेलीकॉप्टर उतरने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था, जिस पर SDRF की टीम द्वारा सेनानायक SDRF के नेतृत्व में  हेलीपैड से बोल्डर व अतिरिक्त समान को हटाया गया जिसके बाद से चीड़वासा हेलीपैड से 60 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया।

आज प्रातः नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे से यात्रियों को निकालना संभव नही हो पाया जिसके चलते आज पुनः पहाड़ी वैकल्पिक मार्ग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सोनप्रयाग व गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में पहाड़ी मार्ग से लगातार चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान SDRF द्वारा लगभग 1000 से अधिक श्रद्धालुओं को निकाला जा चुका है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *