श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी से की भेंट, मांगों के संबंध में सौंपा ज्ञापन

Web Editor
2 Min Read

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी से की भेंट, मांगों के संबंध में सौंपा ज्ञापन 

देहरादून : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने आज बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल से देहरादून स्थित कार्यालय में भेंट की। इस दौरान, कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवी प्रसाद तिवारी ने मंदिर समिति कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें निम्नलिखित बिंदु शामिल थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

• कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची बनवाने की मांग की गई।
• कर्मचारियों की प्रोन्नति की मांग की गई।
• सीजनल कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची बनवाने की मांग की गई।

• विगत सप्ताह केदारनाथ में दिवंगत हुए कर्मचारी के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।

• कर्मचारियों का विभागीय बीमा करने की मांग की गई।
• कर्मचारियों के ईपीएफ जमा की सीमा 15 हजार रुपये मानदेय से अधिक रखने की मांग की

• आकस्मिक दुर्घटना होने पर नियत धनराशि का प्रावधान करने की मांग की गई।

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कर्मचारी संघ की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के सदस्य संजय चमोली, संजय भट्ट, कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *