दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या

Web Editor
1 Min Read

दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों के लिए GTCC के गठन पर केंद्रीय खेल मंत्री का जताया आभार, युवा महोत्सव में आने के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली, उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इस भेंट के दौरान देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों का शेड्यूल तय करने हेतु माननीय मंत्री जी का आभार प्रकट किया और उन्हें प्रदेश आगमन का न्योता दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस मुलाक़ात के दौरान मंत्री रेखा आर्या नें माननीय खेल मंत्री का, राष्ट्रीय खेलों के लिए GAMES TECHNICAL CONDUCT COMMITTEE का गठन करने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री मंडाविया को देहरादून में आयोजित होने जा रहे ‘युवा महोत्सव’ के लिए भी आमंत्रित किया। मंत्री रेखा आर्या ने आशा व्यक्त की के केंद्रीय मंत्री जल्द ही देवभूमि का दौरा करेंगे और हम सभी को अपने मार्गदर्शन से लाभान्वित करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *