गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के इस तिथि को बंद होंगे कपाट, पढ़िए ख़बर…

Web Editor
2 Min Read

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के इस तिथि को बंद होंगे कपाट, पढ़िए ख़बर…

उत्तराखंड : चारधामों में प्रमुख गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए दो नवंबर को अभिजीत मुहूर्त में 12:14 बजे बंद किए जाएंगे, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को बंद किए जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने का समय विजयादशमी (आज) के दिन तय किए जाएंगे

उधर, गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके मायके व शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा में छह माह तक किए जा सकेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल व कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल ने बताया, मां गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दो नवंबर को 12:14 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में बंद किए जाएंगे

बताया, कपाट बंदी के बाद मां गंगा की उत्सव डोली श्रद्धालुओं के साथ धाम से अपने शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा (मुखीमठ) के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान रात्रि विश्राम भगवती मंदिर मारकंडे में होगा। तीन नवंबर को मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा अपने मायके व शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा में विराजेगी। उधर, यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर बंद किए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्यारे लाल उनियाल ने बताया, कपाटबंदी के लिए लग्न मुहूर्त यमुना मंदिर परिसर खरसाली में विजयादशमी पर निकाला जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!