पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां मलवे की चपेट में …..

Web Editor
2 Min Read

चमोली : जिला मुख्यालय गोपेश्वर में बारिश ने मचाई तबाई देर रात हुई भारी बारिश के चलते नेगवाड़ नगर पालिका की पार्किंग में मलवा आने से वहाँ पार्किंग में खड़ी कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए ।

जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आपदा प्रबंधन और नगर पालिका प्रशासन को सूचना की गई ,स्थानीय लोगों का कहना है कि 4:00 बजे पुलिस के वाहन द्वारा अलर्ट किया गया था इसके बाद सभी लोग यहां पर पहुंचे लेकिन आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा लोगों ने आरोप  लगाया कि एन एच चमोली – केदारनाथ  मार्ग पर जो जालियां लगाई गई है इस आपदा का कारण बन रहे हैं और पूर्व में भी नगरपालिका और एनएच को स्थानीय लोगों ने द्वारा सूचित किया गया था इसके बावजूद भी सड़क से जालिया नहीं हटाई गयी जिसका खामियाजा आज नगर वासियों को झेलना पड़ रहा है लोगों की नाराजगी है कि जिला मुख्यालय में सुबह 4:00 बजे जब घटना हुई थी और उसी समय पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को सूचना की गई थी लेकिन 3 घंटे बाद भी ना तो जेसीबी पहुंचा और नहीं कोई अधिकारी कर्मचारी मौक पर पहुंचा उनका कहना है कि जब जिला मुख्यालय में आपदा के समय इस तरह के हालात हैं तो फिर जनपद चमोली जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आपदा के दौरान क्या स्थिति हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!