चमोली में ईगास बग्वाल का भव्य उत्सव : संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम

Web Editor
2 Min Read

चमोली में ईगास बग्वाल का भव्य उत्सव : संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम

चमोली : देवभूमि उत्तराखंड के लोक पर्व ‘ईगास बग्वाल’ के शुभ अवसर पर, चमोली जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को ईगास बग्वाल का भव्य आयोजन किया गया। गोपेश्वर पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम का जिलाधिकारी गौरव कुमार व पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।

            सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति संध्या का शुभारंभ गोपीनाथ संगीतशाल के कलाकारों ने ईगास गीत और झुमैलो नृत्य के साथ किया। जिसके पश्चात मंच पर राजराजेश्वरी सहायता समूह, बालेश्वर स्वयं सहायता समूह एवं गोपीनाथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लोकगीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

             जिलाधिकारी का संदेश

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी राज्य का लोकपर्व उसकी समृद्ध संस्कृति का द्योतक है। उत्तराखंड का ईगास बग्वाल लोकपर्व गढ़वाल की वीरता और शौर्य की याद दिलाता है। उन्होंने इस मौके पर सभी जनपदवासियों को ईगास की बधाई भी दी।

                पुलिस अधीक्षक का संदेश

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने ईगास बग्वाल के इतिहास की जानकारी दी। इसके पश्चात जिलाधिकारी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले दलों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

                  भेलो खेल का आयोजन

जिसके बाद पुलिस मैदान में पारंपरिक ढोल और दमाऊं की ताल पर अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानीय लोगों ने भेलो खेलकर ईगास बग्वाल मनाई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस मौके पर परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, जिला विकास अधिकारी केके पंत, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह, अधिशासी अधिकारी मानवेंद्र सिंह, जिला प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी धीरेंद्रनाथ द्विवेदी आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *