शिवपुरी से ऊपर फंसे ट्रैकर्स, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू…

Web Editor
1 Min Read

उत्तराखंड : पुलिस चौकी ब्यासी, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली की शिवपुरी के ऊपर 03 ट्रैकर्स फंसे है, जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना  प्राप्त होने पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान के नेतृत्व में तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और पता चला  कि 03 ट्रैकर्स होटल से ट्रैकिंग करने हेतु रात्रि को शिवपूरी से ऊपर पहाड़ी पर गए थे, जो रास्ता भटक गए।जिसमे से 02 ट्रेक्कर्स रास्ता  खोजते हुए नीचे आ गए थे,परन्तु एक ट्रैकर मार्ग से विचलित होकर भटक गया था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लगभग 06 घण्टे की सर्चिंग के उपरांत उक्त ट्रैकर पर्व गर्ग पुत्र अजय गर्ग निवासी गांधीनगर, मेरठ उम्र 23 वर्ष को ढूंढ़ लिया। उक्त ट्रेकर चलने में असमर्थ था। SDRF टीम द्वारा पिग्गी बैग मेथड अपनाकर लम्बे व कठिन मार्ग पर घायल ट्रेकर को पीठ पर उठा घने जंगल से रेस्क्यू कर सकुशल मुख्य मार्ग तक लाया गया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *