दु:खद हादसा : महिला दरोगा की सड़क हादसे में मौत, महिला कॉन्स्टेबल घायल

Web Editor
2 Min Read

दु:खद हादसा : महिला दरोगा की सड़क हादसे में मौत, महिला कॉन्स्टेबल घायल

बड़कोट/देहरादून

उतरकाशी जनपद के बड़कोट थाने में तैनात महिला दरोगा की देहरादून में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई है, जबकि एक महिला कॉन्स्टेबल घायल हुई है। महिला दरोगा कांवड़ ड्यूटी के लिए हरिद्वार जा रही थी।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिस्पना पुल से आगे आईएसबीटी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमे महिला सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी घायल हो गयी।

जानकारी मिली है कि सुबह अपनी दोनों पुलिसकर्मी महिला दारोगा कांता थापा और सिपाही शकुंतला ड्यूटी पर जा रहे थे। घायल महिला को अस्पताल में रेफर किया गया है। दोनों पुलिसकर्मी स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी जा रहे थे। मौके पर तमाम पुलिस महकमा पहुंचा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जानकारी मिली है कि उत्तरकाशी के बड़कोट थाने में मृतक ASI महिला कांता थापा तैनात थी।। जबकि घायल महिला कांस्टेबल देहरादून के कैंट कोतवाली में तैनात है। मृतक महिला पुलिस कर्मी कांवड़ ड्यूटी के लिए उत्तरकाशी से दून पहुंची थी।

विदित रहे कि इस फलाई ओवर पर पहले भी कई एक्सीडेंट और मौतें हो चुकी है। ये फ्लाईओवर खूनी फ्लाईओवर बन चुका है। फ्लाईओवर के आगे कट के कारण भी कई हादसे हुए है।महिला दरोगा की मौत पर उतरकाशी पुलिस परिवार ने गहरा दुख जताया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *