उत्तरकाशी- चिन्यालीसौड़ झील से एसडीआरएफ नें किया शव बरामद

Web Editor
1 Min Read

उत्तरकाशी- चिन्यालीसौड़ झील से एसडीआरएफ नें किया शव बरामद।

आज 30 अगस्त 2024 को थाना धरासू द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि चिन्यालीसौड़ झील के पास एक अज्ञात शव है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी मनोज चौहान के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अज्ञात महिला के शव को चिन्यालीसौड़ झील से निकालकर शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *