उत्तरकाशी – मोरी क्षेत्र के पास महिला ने नदी में लगाई छलांग, शव बरामद….

Web Editor
1 Min Read

उत्तरकाशी – मोरी क्षेत्रान्तर्गत खरसाड़ी के पास एक महिला ने नदी में गिरी, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

आज 18 अगस्त 2024 को रात्रि 12:30 बजे पुलिस थाना मोरी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मोरी क्षेत्र में खरसाड़ी के पास एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे में गहन सचिन अभियान चलाया गया व सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा उक्त महिला के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक महिला का नाम :– महिला का नाम कृष्णा जैन w/o कश्मीर सिंह जैन, उम्र 42 वर्ष

निवासी:- खरसाड़ी उत्तरकाशी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *