Weather Alert : इन 6 ज़िलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी 

Web Editor
1 Min Read

इन 6 ज़िलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में अगले 72 घंटे मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना है मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के जिलों में चार, पांच और छह जून को गरज- चमक के साथ तेज बारिश और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 4 जून मंगलवार को पहाड़ के साथ ही मैदान में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर , चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी में हवाओं के साथ झमाझम बारिश

जबकि देहरादून हरिद्वार और उधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के अधिकांश जिलों में हवाओं संग बारिश और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *