अप्रैल में बदला मौसम: चमोली के ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, फिर लौटी ठंड

Web Editor
1 Min Read

अप्रैल में बदला मौसम: चमोली के ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, फिर लौटी ठंड

चमोली। अप्रैल महीने में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ऊँचाई वाले क्षेत्रों में अचानक बदले मौसम ने पूरे इलाके को सफेद चादर से ढक दिया है। श्री बद्रीनाथ धाम समेत हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और नीती घाटी में ताज़ा बर्फबारी से नज़ारे बेहद खूबसूरत हो गए हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान पहले ही संकेत दे चुका था कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर लौटेगा, जो अब सच साबित हुआ है। शाम होते ही मौसम में अचानक बदलाव आया और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि निचले इलाकों में बारिश का मौसम बना हुआ है।

इस बदलाव के साथ ही अप्रैल में चमोली में एक बार फिर हल्की ठंड लौट आई है। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को दोबारा गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे मौसम एक बार फिर सर्दियों जैसा महसूस होने लगा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!