माणा गांव के पास सड़क किनारे मिला यात्री, इलाज के दौरान हुई मौत

Web Editor
1 Min Read

माणा गांव के पास सड़क किनारे मिला यात्री, इलाज के दौरान हुई मौत

चमोली :  बद्रीनाथ में माणा गांव गेट के पास एक यात्री बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सरकारी वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया।

अपर उपनिरीक्षक यातायात नरेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर यात्री को सरकारी इंटरसेप्टर वाहन में रखकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने यात्री का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

चिकित्सकों ने कुछ देर बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की सूचना दी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिन्होंने समय पर पहुंचकर यात्री को अस्पताल पहुंचाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!