चमोली के मायापुर में फंसे आलीराजपुर के 145 तीर्थयात्री, भूखे-प्यासे यात्रियों ने लगाई मदद की गुहार

Web Editor
4 Min Read

 

चमोली के मायापुर में फंसे आलीराजपुर के 145 तीर्थयात्री, भूखे-प्यासे यात्रियों ने लगाई मदद की गुहार

ट्रैवल एजेंट और यात्रा संचालक बाबा केवल राम के बीच भुगतान को लेकर विवाद, पुलिस ने यात्रियों को उन्हीं वाहनों से हरिद्वार भेजा

चमोली। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के करीब 145 तीर्थयात्रियों की यात्रा भुगतान विवाद के चलते प्रभावित हो गई। चमोली जिले के मायापुर स्थित संभाव आश्रम में रुके यात्रियों ने वीडियो संदेश जारी कर खुद को भूखे-प्यासे बताते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और आलीराजपुर जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सभी यात्रियों को उन्हीं वाहनों से हरिद्वार भेज दिया गया है। वहीं, ट्रैवल एजेंट और यात्रा संचालक बाबा केवल राम अभी भी मायापुर में ही बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

https://youtube.com/shorts/qPYRNe-EGXQ?si=_pmerOaHWHMhqNqS

19 लाख रुपये में तय हुआ था यात्रा का भुगतान

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले से बाबा केवल राम करीब 145 यात्रियों को चारधाम यात्रा कराने उत्तराखंड लेकर आए थे। यात्रियों से प्रति व्यक्ति 7,500 रुपये लिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए वाहनों की व्यवस्था एक ट्रैवल एजेंट के माध्यम से की गई थी।

बताया जा रहा है कि बाबा केवल राम और ट्रैवल एजेंट के बीच चारधाम यात्रा कराने के लिए कुल 19 लाख रुपये में भुगतान तय हुआ था। इसी भुगतान को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बद्रीनाथ धाम के दर्शन के बाद यात्रियों को मायापुर स्थित संभाव आश्रम में ठहराया गया था, जहां भुगतान को लेकर विवाद बढ़ गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

ट्रैवल एजेंट ने 12 लाख रुपये बकाया होने की बात कही

मामला सामने आने के बाद ट्रैवल एजेंट, बाबा केवल राम और कुछ यात्री पीपलकोटी पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस के अनुसार, ट्रैवल एजेंट ने बताया कि बाबा केवल राम के साथ चारधाम यात्रा के लिए 19 लाख रुपये में समझौता हुआ था। वहीं, बाबा केवल राम की ओर से बताया गया कि अब तक ट्रैवल एजेंट को प्रति यात्री 5,500 रुपये दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि तय 19 लाख रुपये में से करीब 12 लाख रुपये का भुगतान अभी बाकी है। इस बकाया राशि को लेकर बाबा केवल राम की ओर से ट्रैवल एजेंट को लिखित में भी दिए जाने की बात सामने आई है। दूसरी ओर, यात्रियों का कहना है कि उन्होंने यात्रा के लिए बाबा केवल राम को प्रति व्यक्ति 7,500 रुपये दिए हैं। इसी भुगतान को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस ने यात्रियों को उन्हीं वाहनों से हरिद्वार भेजा

विवाद के कारण यात्रियों को संभाव आश्रम में रुकना पड़ा। इस दौरान यात्रियों ने वीडियो संदेश जारी कर अपनी परेशानी बताई और भूखे-प्यासे होने की बात कहते हुए मदद की गुहार लगाई। वीडियो के माध्यम से उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और आलीराजपुर जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की।

हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यात्रियों को उन्हीं वाहनों से हरिद्वार भेज दिया गया है। वहीं, ट्रैवल एजेंट और यात्रा संचालक बाबा केवल राम अभी भी मायापुर में ही मौजूद बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच भुगतान को लेकर विवाद बना हुआ है।

फिलहाल यात्रियों को हरिद्वार भेजे जाने के बाद उनकी आगे की यात्रा और सुरक्षित वापसी को लेकर स्थिति स्पष्ट है, जबकि ट्रैवल एजेंट और बाबा केवल राम के बीच बकाया भुगतान का मामला अभी भी चर्चा में है।

।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *