गैरसैंण हादसे में 8 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर: पूजा और कविता को हायर सेंटर रेफर किया गया

Web Editor
2 Min Read

गैरसैंण हादसे में 8 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर: पूजा और कविता को हायर सेंटर रेफर किया गया

चमोली : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में रविवार को एक बस और कार की टक्कर हो गई। यह हादसा एनएच-109 पर गैरसैंण से चार किलोमीटर दूर धुनारघाट के पास हुआ। टक्कर के बाद कार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे चालक सहित आठ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने 108 सेवा की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण पहुंचाया। घायलों में पूजा और कविता (निवासी नौगांव, गैरसैंण) को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में जारी है।

हादसे के बाद कार चालक प्रताप सिंह मौके से चले गए थे, लेकिन कुछ देर बाद वे स्वयं थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजकर उपचार दिलवाया। थाना प्रभारी सुमित बंदूनी ने बताया कि कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

गंभीर रूप से घायल–

1-कविता पुत्री पुष्कर सिंह उम्र 23 वर्ष

2- पूजा पत्नी केदार सिंह उम्र 29 वर्ष

सामान्य घायलो के नाम–

1- संगीता पुत्री जवाहर सिंह नौगांव उम्र 18 वर्ष

2- दीपा पत्नी भुवन सिंह उम्र 30 वर्ष

3- रोशनी पत्नी राकेश उम्र 30 वर्ष

4- प्रीति पुत्री जवाहर सिंह उम्र 20 वर्ष

5- रविन्द्र विष्ट पुत्र पुष्कर सिंह उम्र 19 वर्ष

6- प्रताप सिंह पुत्र जमन सिंह उम्र 30 वर्ष (ड्राइवर)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!