चमोली: प्रदेश अध्यक्ष बनने पर योगिता कैंतुरा रावत का भव्य स्वागत

Web Editor
2 Min Read

चमोली: प्रदेश अध्यक्ष बनने पर योगिता कैंतुरा रावत का भव्य स्वागत

गोपेश्वर/चमोली जनपद में प्रधान संगठन की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत के प्रथम आगमन पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। खास बात यह रही कि चमोली उनका गृह जनपद है और यहां वह पहले से ही प्रधान संगठन की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में उनके प्रति खास उत्साह देखने को मिला।

जैसे ही योगिता कैंतुरा रावत चमोली पहुंचीं, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न ब्लॉकों से आए प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर योगिता कैंतुरा रावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रधान संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश भर के प्रधानों की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाएगा और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। स्वागत समारोह ने संगठन की एकजुटता और उत्साह को साफ तौर पर प्रदर्शित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!