श्रीनगर में अतिक्रमण पर सर्जिकल स्ट्राइक: मेयर आरती भंडारी सड़क पर, 20+ ठेलियां जब्त

Web Editor
3 Min Read

श्रीनगर में अतिक्रमण पर सर्जिकल स्ट्राइक: मेयर आरती भंडारी सड़क पर, 20+ ठेलियां जब्त

चारधाम यात्रा से पहले निगम का बड़ा एक्शन, गंदगी पर जीरो टॉलरेंस—व्यापारियों को सख्त चेतावनी

श्रीनगर (गढ़वाल), 19 अप्रैल: चारधाम यात्रा से पहले शहर को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से श्रीनगर नगर निगम ने रविवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। खास बात यह रही कि महापौर आरती भंडारी खुद मैदान में उतरीं और नगर निगम टीम के साथ मुख्य बाजारों का निरीक्षण करते हुए नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित 20 से अधिक ठेलियों को जब्त किया गया। वहीं सड़क और नालियों तक सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार को मौके पर ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को साफ हिदायत दी गई कि दुकान के बाहर केवल 2.5 फीट तक ही सामान रखें। किसी भी तरह का स्थायी निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सब्जी विक्रेताओं को नालियों से उचित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

गंदगी पर एक्शन, मौके पर सफाई

मेयर ने कई दुकानों के बाहर गंदगी पाए जाने पर तुरंत सफाई करवाई और चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही पर सीधा चालान किया जाएगा। निगम ने साफ कर दिया है कि शहर की स्वच्छता से किसी तरह का समझौता नहीं होगा।

बस अड्डा और संवेदनशील क्षेत्रों में भी जांच
टीम ने टीजीएमओ बस अड्डे और अंग्रेजी शराब की दुकान के आसपास भी निरीक्षण किया, जहां गंदगी मिलने पर संबंधित संचालकों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

मानवीय पहल: जब्त फल-सब्जियां गौशाला भेजी गईं
अभियान के दौरान जब्त की गई ठेलियों से मिले फल और सब्जियों को नष्ट करने के बजाय गौशाला भेजा गया। मेयर ने इसे स्वच्छता के साथ-साथ गौसेवा का संदेश बताया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

अभियान रहेगा जारी

सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। चारधाम यात्रा को देखते हुए शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

मेयर का संदेश

- Advertisement -
Ad imageAd image

“नियम मानने वालों का सम्मान होगा, लेकिन उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *