देहरादून: रोमियो लेन बार प्रकरण में बड़ा खुलासा, 11 बजे के बाद भी खुला था बार; मौके पर मौजूद थे आईजी गढ़वाल, 24 घंटे में रिपोर्ट तलब

Web Editor
2 Min Read

 

देहरादून: रोमियो लेन बार प्रकरण में बड़ा खुलासा, 11 बजे के बाद भी खुला था बार; मौके पर मौजूद थे आईजी गढ़वाल, 24 घंटे में रिपोर्ट तलब

उत्तराखंड । देहरादून के राजपुर स्थित रोमियो लेन बार में हुए चर्चित प्रकरण ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में नया मोड़ तब आया जब यह सामने आया कि पुलिस महानिरीक्षक (गढ़वाल परिक्षेत्र) राजीव स्वरूप भी घटना के दौरान अपने साथियों के साथ बार में मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, संबंधित बार निर्धारित समय-सीमा रात 11 बजे के बाद भी संचालित हो रहा था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना जा रहा है। प्रदेश में तय नियमों के मुताबिक बार को रात 11 बजे तक ही संचालित करने की अनुमति है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स का संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत और तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है।

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून प्रमेंद्र डोबाल को निर्देश दिए गए हैं कि वे 24 घंटे के भीतर पूरी आख्या पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराएं।

खास बात यह है कि जिस अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है, उनका नाम ही घटनास्थल पर मौजूद होने को लेकर सामने आ रहा है, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।

सूत्रों के अनुसार, बार के निर्धारित समय से अधिक संचालन और अधिकारियों की मौजूदगी—दोनों बिंदुओं पर पुलिस मुख्यालय गंभीरता से जांच कर रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे कड़ी कार्रवाई संभव है।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *