जोशीमठ ,एसडीएम कार्यालय के नीचे से होती है,ओवरलोडिंग..

Web Editor
4 Min Read

चमोली : जोशीमठ, उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर दुर्घटना में 12 लोगो की मौत हो गई है और वहीं सूमो छत पर बैठे 5 लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान ,मरने वालों में दो महिला और 10 पुरुष हैं फिलहाल दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरलोडिंग भी हो सकती है । अब सवाल है कि जोशीमठ में जो टैक्सी स्टेण्ड है वो ठीक एसडीएम कार्यालय के नीचे है. जहाँ से लगातार ओवरलोडिंग होती रही लेकिन एसडीएम सहाब ने कभी  इस पर कोई ध्यान नही दिया. वहीं बिना आरटीओ पास सड्क पर वाहन चल रहे हैं और स्थानीय प्रशासन मुख दर्शक बना हुआ है ।

आखिर इस भीषण दुर्घटना के पीछे कौन जिम्मेदार है? यदि इस निर्माणाधीन  सड्क पर वाहन दौड़ रहे थे तो उनको रोकने की जिम्मेदारी किसकी थी? क्या इस दुर्घटना के बाद सरकार स्थानीय प्रशासन पर कोई एक्शन लेगी? या अन्य मामलो की तरह यह मामला भी दबा दिया जाएगा??

आपको बता दें कि टाटा सूमो वाहन संख्या UK07TA- 6453 अनियंत्रित होकर पल्ला गांव के समीप समय लगभग 3 बजे सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 17 लोग सवार थे। सूचना पर कोतवाली जोशीमठ का पुलिस बल,एसडीआरएफ व स्वयं पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल घटनास्थल पर पहुँचे। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में पुलिस बल द्वारा तत्काल राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ किए गये।

मृतको के नाम
1.दलीप सिंह पुत्र धन सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम उच्छोग्वाड़।
2.सिताब सिंह चौहान पुत्र धन सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम ग्राम उच्छोग्वाड़।
3.विक्रम सिंह रावत पुत्र मंगल सिंह उम्र 43 वर्ष ग्राम कलकोट।
4.सुबोध सिंह पुत्र प्रेम सिंह उम्र 27 वर्ष ग्राम किमाणा ।
5.श्रीमती कश्मीरा देवी पत्नी जीत पाल सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम किमाणा।
6.लक्षमण सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र वचन सिंह निवासी ग्राम कलकोट।
7.ताजबर सिंह पुत्र नैन सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम डुमक।
8.श्रीमती राजेश्वरी देवी पत्नी ताजबर सिंह 43 वर्ष निवासी ग्राम डुमक।
9.गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम जखोला।
10.रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम पल्ला।
11.गब्बर सिंह पुत्र नैन सिंह उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम सुभाई।
12.शिव सिंह पुत्र मलक सिंह सिंह 60 वर्ष निवासी ग्राम कलकोट।

- Advertisement -
Ad imageAd image

और पाँच लोगों ने सूमो के छत से कूदकर जान बचाई
Sdrf/पुलिस द्वारा शवो को निकालने के लिये रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

दुर्घटना मे एक ही ग्राम सभा के पाँच लोग काल के ग्रस्त होने से गाव मे मातम पसरा हुआ है गांव में कई लोगों के चूल्हे नहीं जले परिजन अपने की इंतजार में थे लेकिन गाव मे जैसे ही इस दुःखद घडी की सूचना मिली तो परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,
वाहन दुर्घटना मे कलगोठ ग्राम सभा के पांच लोगो की मौत हुई है, जिसमे तीन लोग कलगोठ व दो लोग उछग्वाड के है। इस दुःखद घटना की सूचना मिलने के बाद गाव मे सन्नाटा पसरा हुआ है।

*चमोली वाहन दुर्घटना रेस्क्यू अपडेट*

उक्त घटना में SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में भी रेस्क्यू कार्य को लगातार जारी रखा गया है। वर्तमान समय तक कुल 07 शवो को बरामद कर सड़क तक लाया गया है। जिसमें
पुरुष -05
महिला-02

SDRF टीम का रेस्क्यू कार्य गतिमान है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *