नाबालिक युवती को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा उसकी अश्लील फोटो को वायरल करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Web Editor
2 Min Read

देहरादून- 05/11/2024

नाबालिक युवती को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा उसकी अश्लील फोटो को वायरल करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली विकासनगर

04/11/24 को विकासनगर निवासी एक महिला द्वारा थाना विकासनगर आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि रिहान पुत्र मनान निवासी भोजेवाला, बेहट, सहारनपुर द्वारा उनकी नाबालिक बहन उम्र- 16 वर्ष को मिलने के लिए विकासनगर बुलाया गया तथा उनकी बहन को राम चौपाटी होटल/रेस्टोरेंट विकासनगर में ले जाकर नशीला पानी पिलाकर, चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान अभियुक्त रिहान द्वारा उनकी बहन की सहमती के बिना उसके अश्लील फोटो व विडियो बनायी गई तथा पुनः सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया गया। उनकी बहन के द्वारा इन्कार करने पर रिहान द्वारा उसकी अश्लील फोटो वारयल कर दी। प्राप्त प्रार्थना के आधार पर थाना विकासनगर में अभियुक्त रिहान के विरुद्ध अन्तर्गत धारा -328/376/506/354(c) भादवि व 5ठ/6 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मामले की गंभीरता को देखते हुये एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए 04/11/2024 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रिहान पुत्र मनान को कलसिया चौक सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम /पता

रिहान पुत्र मनान निवासी भोजेवाला बेहट, सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र- 19 वर्ष।

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 विवेक भण्डारी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर

- Advertisement -
Ad imageAd image

2- उ0नि0 संदीप पंवार

3- म0उ0नि0 दीपा साह

4-कानि0 रविन्द्र सिंह चौहान

- Advertisement -
Ad imageAd image

5- कानि0 पदम सिंह

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *